फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Distributor beaten up for demanding money for spices

Meerut News: मसाले के रुपये मांगने पर वितरक को पीटा

Wed, 22 Oct 2025 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Distributor beaten up for demanding money for spices
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी दुर्गेश मित्तल ने पल्लवपुरम निवासी एक दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुर्गेश मित्तल ने बताया कि वह एक मसाले की कंपनी में वितरक है। उसने पल्लवपुरम निवासी एक दुकानदार को मसाले दिए थे। बुधवार को वह अपने दो बेटों के साथ मसाले के रुपये लेने पल्लवपुरम पहुंचा। दुर्गेश ने रुपये मांगे तो दुकानदार ने मना कर दिया। उसने मसाले वापस मांगे तो दुकानदार ने अभद्रता कर मारपीट की। पीड़ित ने अपने बेटों को सूचना दी। सूचना पर बेटे पहुंचें तो दुकानदार ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और बेटों के साथ भी मारपीट की। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed