फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on the opposition at the teachers' union meeting.

Meerut News: शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Tue, 25 Aug 2026 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the opposition at the teachers' union meeting.
बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज में बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारी
बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण-चंदेल गुट) की बैठक हुई। इसमें मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से संघ के अधिकृत प्रत्याशी एवं प्रदेश संरक्षक स्वराज पाल दुहून मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलीय मंत्री रतिराम मावी, जिला मंत्री विक्रम सिंह और प्रदेश मंत्री कुलदीप छोक्कर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नवजीवन इंटर कॉलेज कस्ताला, शमशेर नगर, संस्कृत इंटर कॉलेज ऐतमादपुर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज चितमाना शेरपुर और जय किसान इंटर कॉलेज पुट्ठी का दौरा किया। इस दौरान शिक्षकों से संवाद कर उन्हें संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। पदाधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। संगठन की उपलब्धियों और नीतियों की जानकारी भी दी गई। आगामी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में प्रत्याशी स्वराज पाल दुहून के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया। शिक्षकों ने संगठन के प्रति निष्ठा जताते हुए चुनाव में सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed