फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on farmers' interests at the Cooperative Sugarcane Development Society meeting.

Meerut News: सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में किसान हितों पर चर्चा

Wed, 30 Sep 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Discussion on farmers' interests at the Cooperative Sugarcane Development Society meeting.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के रुकनपुर गांव में सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। यह बैठक पेराई सत्र 2026-27 के गन्ना क्षेत्र संरक्षण को लेकर आयोजित की गई थी। इसमें किसान हित और गन्ना क्षेत्र संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
बुधवार को हुई बैठक में पूर्व विधायक जगत सिंह मुख्य अतिथि थे। पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मेरठ जयवीर सिंह भी उपस्थित रहे। गन्ना समिति मेरठ के अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी और समिति सचिव मुकेश कुमार पांडेय भी मौजूद थे। विभिन्न चीनी मिलों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। जगत सिंह ने कहा कि यह किसानों की समस्याओं पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन

वीरेंद्र भाटी ने किसान के परिश्रम को चीनी उद्योग की मजबूती बताया। उन्होंने कहा कि किसान की मेहनत और हितों को प्राथमिकता देना सबकी जिम्मेदारी है। समिति सचिव मुकेश कुमार पांडेय ने किसानों से सुझाव व समस्याएं खुलकर रखने की अपील की। उन्होंने संवाद और आपसी सहयोग से बेहतर व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। इस दौरान समिति कर्मचारी अतुल त्यागी और कृषक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed