फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Disclosure of theft in computer center, four caught

मेरठ: आखिर दबोचे गए आरोपी, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, कंप्यूटर सैंटर में हुई थी लाखों की चोरी

Wed, 25 Aug 2021 05:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 05:06 PM IST
सार

मेरठ में सरूरपुर थाने के पास स्थित हाईटेक कंप्यूटर सेंटर में दो जुलाई की रात बदमाशों ने कुंबल कर पांच लैपटॉप, कंप्यूटर, इनवर्टर और बैटरी आदि समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था।

विज्ञापन
Meerut News: Disclosure of theft in computer center, four caught
चार आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो माह पूर्व सरूरपुर थाने के पास कंप्यूटर सेंटर में हुई लाखों रुपयों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, कंप्यूटर समेत लाखों रुपये का सामान बरामद करने का दावा किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मेरठ में सरूरपुर थाने के पास स्थित हाईटेक कंप्यूटर सेंटर में दो जुलाई की रात बदमाशों ने कुंबल कर पांच लैपटॉप, कंप्यूटर, इनवर्टर और बैटरी आदि समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। इसमें पीड़ित सेंटर संचालक सहदेव की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को सीओ सरधना आरपी शाही ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कस्बा खिवाई निवासी साजिद, विकास, रविंद्र उर्फ भूरा, कस्बा खिवाई और दौराला थाने के जैनपुर निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया गया। वहीं कंप्यूटर सेंटर से चोरी किए गए पांच लैपटॉप, कंप्यूटर, लेमिनेशन मशीन, इनवर्टर, बैटरी व स्टेबलाइजर आदि सहित सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की वारदात करने से पहले रेकी की थी। इसके बाद योजना के मुताबिक वारदात को अंजाम देकर सामान चुराया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed