फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disclosure in MBA student murder: Policeman had gone to Punjab and hidden after the murder, arrested

MBA छात्र की हत्या में खुलासा: मर्डर के बाद पंजाब जाकर छिप गया था पुलिसकर्मी, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 05:01 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 13 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

कार ठीक से चलाने के लिए कहा तो एमबीए छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर मामले में बड़ा खुलासा किया है। छात्र प्रियांशु मेरठ के पल्लवपुरम के व्यापारी का इकलौता बेटा था। इस हत्या को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि पुलिसकर्मी ने दिया था। गुजरात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Disclosure in MBA student murder: Policeman had gone to Punjab and hidden after the murder, arrested
एमबीए छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में एमबीए छात्र प्रियांशु जैन की हत्या करने वाला पुलिसकर्मी निकला। हत्या के बाद आरोपी पंजाब भाग गया था। गुजरात पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मेरठ के पल्लवपुरम की तिरुपति गार्डन कॉलोनी निवासी एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन (24) की गुजरात के अहमदाबाद में कार सवारों ने सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। प्रियांशु की बाइक में कार की टक्कर लगने पर उसने चालक से विरोध जताया था। इसके बाद कार सवारों ने करीब 200 मीटर पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। प्रियांशु अहमदाबाद के मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन में पढ़ाई कर रहे थे। 
विज्ञापन


लावड़ रोड पर तिरुपति गार्डन में पंकज जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीनू जैन, बड़ी बेटी गितिका जैन के अलावा बेटा प्रियांशु था। पंकज का शारदा रोड पर रोक्सी इंडस्ट्रीज के नाम से ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स का शोरूम है। पत्नी रीनू गृहिणी हैं। बेटी गीतिका की शादी हो चुकी है। वह गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर घर आया था प्रियांशु
प्रियांशु जैन दीपावली के पर्व पर ही अहमदाबाद से मोदीपुरम अपने घर पर छुट्टी लेकर आया था। यहां पर भैया दूज का तिलक करने के बाद वापस चला गया। शादी की बात हुई तो अपनी मां से बोला कि पहले अच्छी नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी कराऊंगा। 

बहन से कहा- पहले करियर सेट कर लूं फिर करुंगा शादी
मूल रूप से मेरठ बेगमबाग के रहने वाले पंकज जैन अपने परिवार के साथ पिछले कई साल से रुड़की रोड स्थित तिरुपति गार्डन कॉलोनी में रहते थे। बड़ी बेटी गीतिका जैन की शादी हो चुकी है। वह गुड़गांव में मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है। वह भी दीपावली पर घर आई हुई थी।

भैयादूज का टीका करने के बाद बहन और उसकी मां ने प्रियांशु की शादी की बात छेड़ दी तो उसने कहा कि अभी करियर को सेट करना है। पहले अच्छी नौकरी लग जाए, उसके बाद शादी करूंगा। इतनी दूर पढ़ने के लिए गया हूं, अच्छी तरह पढ़ाई कर लूं और वहां पर अच्छी जॉब लग जाए। इसके बाद शादी पर फोकस करुंगा। लेकिन शायद ही घरवालों ने ये सोचा होगा कि वे अपने बेटे से आखिरी बार मिल रहे हैं। पिता ने इकलाैते बेटे को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed