फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Direct benefits of schemes will be available at the seven-day 'Seva Sankalp' camp.

Meerut News: सात दिवसीय सेवा संकल्प शिविर में मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

Wed, 30 Sep 2026 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Direct benefits of schemes will be available at the seven-day 'Seva Sankalp' camp.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के क्रम में 1 से 7 अक्तूबर तक सात दिवसीय विशेष सेवा सेतु शिविर आयोजित होगा। केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शिविर तहसील रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा। पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ने बताया कि विभिन्न सहयोगी विभागों के साथ मिलकर स्वास्थ्य मेले और जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी मिलेगी। शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के ऑन-द-स्पॉट फॉर्म भरवाए जाएंगे। पात्रता का सत्यापन कर शत-प्रतिशत लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

कैंप में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, विभिन्न पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जनधन योजना, पेयजल तथा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed