{"_id":"5bb09450867a55013a6c58d6","slug":"dipendra-singh-from-bagpat-won-gold-medal-in-10-meter-air-pistol-in-france","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में बागपत के लाल ने स्वर्ण पर लगाया निशाना, दस मीटर एयर पिस्टल में जीता पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस में बागपत के लाल ने स्वर्ण पर लगाया निशाना, दस मीटर एयर पिस्टल में जीता पदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत से हर रोज नए खिलाड़ी उभरकर आ रहे हैं जो देश-विदेश में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे ही उभरते खिलाड़ियों में एक नाम है दीपेंद्र सिंह। जिन्होंने फ्रांस में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्टस वर्ल्ड कप में सोना जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
बिनौली स्थित वीर शाहमल शूटिंग रेंज के पैरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने फ्रांस में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। दीपेंद्र ने यह गोल्ड मेडल दस मीटर एयर पिस्टल में टीम वर्ग में हासिल किया है। वहीं, दीपेंद्र के कोच अमित श्योराण ने बताया कि दीपेंद्र ने इससे पहले व्यक्तिगत में रजत पदक जीता था।वह पैरालंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। दीपेंद्र मूल रूप से संभल के रहने वाले हैं। उनकी इस कामयाबी पर शूटिंग रेंज में जश्न का माहौल है। कोच के मुताबिक पैरालंपिक में भी दीपेंद्र पदक जरूर लाएंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/