{"_id":"6a4faeb0e485703e560cc2ff","slug":"dilapidated-building-of-kisan-inter-college-collapses-during-rain-demand-for-inquiry-by-dm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112916-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बारिश में किसान इंटर कॉलेज का जर्जर भवन ढहा, डीएम से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बारिश में किसान इंटर कॉलेज का जर्जर भवन ढहा, डीएम से जांच की मांग
रोहटा। किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर मढ़ी में जर्जर भवन गिरने पर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
Link Copied
रोहटा। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर मढ़ी का एक जर्जर भवन भरभराकर गिर गया। घटना के समय भवन खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। विद्यालय के अन्य भवन भी जर्जर हालत में होने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई। उनका कहना है कि विद्यालय भवनों की लंबे समय से मरम्मत नहीं कराई गई है। आरोप है कि पिछले करीब 13 वर्षों से भवनों के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते अधिकांश भवन जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय भवनों की तकनीकी जांच कराने, जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर नए भवन के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर भवनों की मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।