फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhampur's squash player Nafees shines on Pakistani soil

Meerut News: पाकिस्तान की धरती पर धामपुर के स्कवॉश खिलाड़ी नफीस का जलवा

Mon, 01 Jul 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dhampur's squash player Nafees shines on Pakistani soil
पाकिस्तान में चल रही 31वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्कवॉश चैंपियनशिप
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तानी और ईरान के खिलाड़ियों को किया चित
अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान के ही टॉप रैंक के खिलाड़ी से होगा मुकाबला



संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर (बिजनौर)। पाकिस्तान में चल रही 31वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्कवॉश चैंपियनशिप में धामपुर के खिलाड़ी युशा नफीस ने पहले दौर में पाकिस्तानी खिलाड़ी को चित कर दिया। जीत के बाद युशा नफीसल ने क्वार्टर फाइनल में ईरान के खिलाड़ी को भी हरा दिया। अब सेमीफाइनल में युशा का मुकाबला पाकिस्तान के ही टॉप रैंक के खिलाड़ी से होगा।
इस समय चल रही 31वें एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्कवॉश चैंपियनशिप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। छठी वरीयता प्राप्त अंडर-17 खिलाड़ी युशा नफीस ने पहले दौर के मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी उबैदुल्लाह को आसानी से हरा दिया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उसने ईरानी खिलाड़ी मोहम्मद सालेह अखानी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। युशा की सफलता पर उनके परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। पिता नफीस अहमद का कहना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी को उनके बेटे ने उनकी ही धरती पर परास्त किया, उनके लिए गर्व का पल है।
विज्ञापन





अब अमेरिका में वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में करेगा प्रतिभाग


इस एशियाई स्कवॉश चैंपियन का नतीजा कुछ भी हो, लेकिन युशा 12 से 23 जुलाई तक अमेरिका में होने वाले वर्ल्ड जूनियर प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। पिता को उम्मीद है कि उनका बेटा एशियाई जूनियर में तो जीत दर्ज करेगा ही, साथ ही अमेरिका में होने वाली प्रतियोगिता में भी शानदार जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed