{"_id":"696e62af650a6ed36b0a5d50","slug":"devotees-gathered-at-maa-bhadrakali-siddhapeeth-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104359-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां भद्रकाली सिद्धपीठ में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां भद्रकाली सिद्धपीठ में उमड़े श्रद्धालु
Mon, 19 Jan 2026 10:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 19 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
माघ मास के तीसरे सोमवार को दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
हस्तिनापुर। क्षेत्र के अकबरपुर इच्छाबाद गांव के समीप मध्य गंग नहर के किनारे स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में माघ महीने के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारे गूंजने लगे और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
सुबह करीब चार बजे मंदिर के महंत परणपूरी महाराज द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद भक्त लंबी-लंबी कतारों में लगकर माता के दरबार तक पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दूध, घी व प्रसाद अर्पित कर माता रानी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
तीसरे सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक रही। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और गाजियाबाद से भी बड़ी संख्या में भक्त मां भद्रकाली के दर्शन के लिए पहुंचे। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर प्रांगण में भारी पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया और उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्वयं सेवकों ने संभाली व्यवस्था
मंदिर कमेटी की ओर से भी विशेष स्वयंसेवकों और कर्मियों की तैनाती की गई, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो। दिनभर माता के दरबार में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।