फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh and said BJP will win more than 300 seats in Elections

यूपी: डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा, गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 29 Sep 2023 03:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Sep 2023 03:08 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस दौरान उन्होंने गठबंधन को लेकर यह बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh and said BJP will win more than 300 seats in Elections
मंच से बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के साथ ही पूरे देश में में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा के साथ है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि जिसे कांग्रेस ने रोके रखा था, अब उस महिला विधेयक को पास कर भाजपा ने महिलाओं को उनका हक दिया है। कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा जीत की ओर है और विपक्षियों की जमानत जब्त होगी।

विज्ञापन

बता दें कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने बाईपास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये सब बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को न मानने वाले अब अयोध्या में मत्था टेकने जा रहे हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव को निशाने कर लिया। उन्होंने कहा कि पीडीए, डीडीए कुछ नहीं चलेगा। कांग्रेस के महिला आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस जितने चाहे उतना प्रत्याशियों को टिकट दे। लेकिन जीत तो भाजपा की ही होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

विज्ञापन

इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed