फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya said in Meerut that corruption remained at its peak during Congress rule

Meerut: डिप्टी सीएम बोले- कांग्रेस शासनकाल में चरम पर रहा भ्रष्टाचार, इस बार अगले 100 वर्षों के विकास का चुनाव

Tue, 05 Mar 2024 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 12:08 AM IST
सार

Meerut News : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार अगले 100 वर्षों के विकास का चुनाव होगा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya said in Meerut that corruption remained at its peak during Congress rule
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस बार लोकसभा चुनाव पांच साल का चुनाव नहीं आगामी 100 वर्ष के विकास का चुनाव है। बीते साठ साल में जो नहीं हुआ वह 10 वर्ष में मोदी सरकार ने संभव करके दिखाया है। व्यापारी हमेशा भाजपा के साथ रहा। जब हमारे पास दो सीट थी तब भी व्यापारी हमारे साथ था। ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुभारती विश्व विद्यालय में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित छह जिलों के व्यापारी सम्मेलन में कहीं।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार के लिए गरीब, युवा, महिलाएं और किसान ये चार जातियां हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 हटाया और 370 से अधिक सीट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा। अब एनडीए का लक्ष्य 400 से अधिक सीटें हासिल करने का है।

विज्ञापन

वहीं, परिवारवाद की राजनीति करने वालों पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी तो पूरे देश को ही अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि अपनी सभी सोशल साइट प्रोफाइन में अपने नाम के आगे मोदी परिवार अवश्य लिखें। इस बार यूपी की जनता सभी 80 सीटें भाजपा को देने का मन बना चुकी है। डिप्टी सीएम ने 'मेरा भारत वो देश है जिसके पीछे संसार चला' गीत की लाइनों को बोलते हुए कहा कि जी-20 समिट में मोदी के पीछे पूरी दुनिया के राजनेता चले। अब खून बहाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ पसीना बहाने से ही देश विकसित हो जाएगा।

तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अहंकार की भाषा बोल रहा है। राहुल गांधी भारत के हालात की तुलना पाकिस्तान से करते हैं। भारत में विकास की तुलना तो अमेरिका से की जानी चाहिए। मोदी सरकार में हम 5वीं अर्थव्यस्था हैं। अगली बार तक तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

विज्ञापन

व्यापारियों का बढ़ रहा कारोबार
डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी और मोदी के अपराधमुक्त शासनकाल में व्यापारी, उद्यमी लगातार उन्नति कर रहे हैं। विकास के मार्ग में हर व्यापारी को कारोबार मिल रहा है। चार करोड़ लोगों को आवास मिले तो ईंट, रेत, सीमेंट बिका और व्यापारी का कारोबार बढ़ा। 12 करोड़ शौचालय बने और व्यापार बढ़ा। 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए तो चूल्हा बिका।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया
डिप्टी सीएम ने कहा कि कई प्रदेशों में विपक्ष के पास एमपी का चुनाव लड़ने वाले नहीं हैं। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया और अब उनके वंशज भी हमारे साथ हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर मोदी जी ने 500 साल से चली आ मांग को पूरा किया।

यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: RLD के दो विधायक बनेंगे मंत्री, सामने आए नाम, सियासी गलियारों में ये भी चर्चा

कांग्रेस शासनकाल में रहा भ्रष्टाचार चरम पर
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामले में अम्मा की भी अम्मा है। पहले की सरकारों में एक रुपया दिल्ली से चलता था तो गरीब तक 15 पैसा पहुंचता था यह बात स्वयं राजीव गांधी ने कही थी। अब मोदी सरकार में एक बटन दबाने से विभिन्न योजनाओं के 34 लाख करोड़ रुपये एक एक खाते में पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ें: RLD Candidate List: जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed