फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya has laid the foundation stone and inaugurated 79 projects of 107 crores in Meerut

बड़ी सौगात: क्रांतिकारी धरती पर 107 करोड़ की 79 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कर गए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Thu, 30 Sep 2021 10:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Sep 2021 10:11 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को मेरठ मंडल को बड़ी सौगात दी। उन्होंने क्रांतिकारी धरती पर 107 करोड़ रुपये की 79 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya has laid the foundation stone and inaugurated 79 projects of 107 crores in Meerut
मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का सम्मान।। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ की क्रांतिकारी धरती पर मंडल की 107 करोड़ रुपये की 79 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अभी तक मंडल में 305 किलोमीटर की 91 सड़कों के लिए 480 करोड़ रुपये की सौगात दी जा चुकी है। दो महीने में दूसरी बार मौर्य मेरठ आए। इससे पहले जुलाई में 1203 करोड़ रुपये की मंडल को सौगात मिली थी। 

विज्ञापन


इसमें 36.98 लाख के मेरठ-पौड़ी मार्ग से भैंसा मार्ग का नवीनीकरण, 33.33 लाख से कुलीपुर रजवाहे की पटरी मार्ग का नवीनीकरण, 31.14 लाख से मेरठ-बड़ौत रोड से मेरठ करनाल मोड़ वाया करनावल सरूरपुर जसड़ मार्ग का नवीनीकरण, 36.74 लाख से खामपुर से ढिकना मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य, 32.25 लाख से मेरठ बागपत से रसूलपुर सांकलपुट्टी मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य स्वीकृत किया गया। 
विज्ञापन

वहीं, जनपद बुलंदशहर में 57.10 लाख से ताजपुर से ढकोली संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत, 34.64 लाख से बुलंदशहर मामन मार्ग से चावली संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य, 79.71 लाख से बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग से हसनपुर सैमली मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य, 30.26 लाख से प्याना खुर्द संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत, जनपद हापुड़ में 34.43 लाख से सिंभावली टोडरपुर मार्ग से हिम्मतपुर मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य, 38.23 लाख से दोयमी-मुरादनगर-आगापुर मार्ग से पीरनगर सूदाना होते हुए हापुड़-किठौर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे अतुल माहेश्वरी, अमर उजाला के कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

इसके अलावा 8318.90 लाख से नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ-26 योजनांतर्गत जनपद बुलंदशहर में विधानसभा स्याना के ऊंचा गांव के थाना, गजरौला के माजरा माली की मढैया एवं जनपद अमरोहा के विरामपुर के मध्य गंगा नदी पर सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। 


यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं

इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, विधायक सोमेन्द्र तोमर, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सत्यवीर त्यागी, एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल, सुनील भराला, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, सहकारी बैंक चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed