फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi ulema said, desired death against Shariat

देवबंदी उलमा बोले- शरीयत के खिलाफ है इच्छा मृत्यु

Wed, 14 Mar 2018 04:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Deobandi ulema said, desired death against Shariat
फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट ने भले ही विभिन्न शर्तों के आधार इच्छा मृत्यु की इजाजत देने का फैसला सुना दिया हो, लेकिन देवबंदी उलमा इसे शरीयत के खिलाफ बता रहे हैं। उलमा का कहना है कि जज्बा-ए-रहम के चलते इंजेक्शन या किसी अन्य दवा के जरिए किसी का कत्ल कर देना इसकी शरीयत में कतई इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन


फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि शरीयत का हुक्म ये है कि अगर कोई व्यक्ति वेंटिलेटर की वजह से सांस ले रहा है, लेकिन मालूम ये हो रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है उसे हटाने की इजाजत है। कहा कि आज मेडिकल की दुनिया में बहुत से ऐसे मेडिकल सेंटर हैं जो मरने के बाद वेंटिलेटर पर रखकर उसे जिंदा बताकर पैसे बनाते हैं ये अव्यवहारिक है, लेकिन अगर माहिर डॉक्टर ये महसूस करें कि इन उपकरणों को हटा दिया जाए तो मौत है तो हटाने का अधिकार है। 
विज्ञापन


मौलाना फारुकी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में एहतियात बरती है कि इसके लिए कड़े कानून बनाए जाएंगे और कई शर्तें रखी जाएंगी। साथ ही कहा कि दो चीजें हैं एक तो रहम के जज्बे से कत्ल करना यानि इंजेक्शन लगाकर या कोई अन्य दवा देकर कत्ल करना इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं है। दूसरी ये कि अगर कोई व्यक्ति वेंटिलेटर पर है तो उसे हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : पाकिस्तान के अजीबो गरीब फतवे पर देवबंदी उलमा ने जताई हैरत

वहीं, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा का कहना है शास्त्रों के अनुसार जीवन मरण ईश्वर के हाथ है। जिस तरह जीवन ईश्वर देता है उसी तरह मृत्यु का फैसला भी उसी का होता है। इच्छा मृत्यु आत्महत्या के समान है। लेकिन अगर परिस्थितियां प्रतिकूल हैं और उसकी एकमात्र हल यही है तो जांच के बाद इच्छा मृत्यु का कदम उठाया जा सकता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed