{"_id":"5fba9f0a6fa6cd1a6869ee24","slug":"deobandi-ulama-said-bihar-incident-is-a-stigma-for-civilized-society-letter-written-to-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी उलमा बोले-बिहार की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंदी उलमा बोले-बिहार की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Sun, 22 Nov 2020 10:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:55 PM IST
सार
- - बिहार के वैशाली जिला में युवती को जिंदा जलाने का मामला
- - जमीयत महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने बिहार के मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
- - दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेजकर बिहार के वैशाली जिला में गुलनाज परवीन को छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाकर मारने की घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने इसे सभ्य समाज के लिए कलंक बताया है। साथ ही घटना से जुड़े दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जमीयत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने मुख्यमंत्री नीतीश को भेजे पत्र में कहा है कि यह घटना चाहे किसी भी वर्ग के साथ हो आरोपी पूरे समाज का दुश्मन हैं। समाज का कोई व्यक्ति किसी अपराधी का बचाव सिर्फ इसलिए करता है कि वह उसकी जाति या धर्म से संबंध रखता है तो यह कार्य शर्मनाक है।
उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है कि व्यक्तिगत तौर से इस घटना का नोटिस लें और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। साथ ही मृतका के परिवार वालों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के किसी समर्थ व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
मदनी ने नीतीश कुमार से पुलिस प्रशासन के व्यवहार की भी शिकायत की है। कहा कि जरुरी है कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए तथा इसके तहत स्पेशल टास्क फोर्स बनाया जाए जो इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए तुरंत न्यायिक कार्यवाही कर सके।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/