फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dengue Ward Fullin Meerut: more than three hundred patients admitted in six hospitals

डेंगू वार्ड फुल: मेरठ के छह अस्पतालों में 341 मरीज भर्ती, प्लेटलेट्स 10 हजार से कम तो लें जंबो पैक

Wed, 20 Oct 2021 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Oct 2021 05:36 PM IST
सार

डेंगू के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में हालात कोरोना जैसे बनते जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में सबसे ज्यादा डेंगू और अन्य बुखार के ही मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
Dengue Ward Fullin Meerut: more than three hundred patients admitted in six hospitals
dengue in meerut - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में हालात कोरोना जैसे बनते जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में सबसे ज्यादा डेंगू और अन्य बुखार के ही मरीज भर्ती हैं। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मेरठ आ रहे हैं। जिला अस्पताल में  डेंगू के दोनों वार्ड फुल हो गए हैं। शहर के 6 बड़े अस्पतालों में ही डेंगू के 341 मरीज भर्ती हैं।  

विज्ञापन

 
मंगलवार को जिले में डेंगू के 31 नए मरीज मिले। इस सीजन में सोमवार शाम तक मिले मरीजों की कुल संख्या 920 हो गई। इनमें 486 मरीज शहर और 434 मरीज देहात क्षेत्र में मिले हैं। नए मरीजों में 19 मरीज शहर और 12 देहात में मिले। 
विज्ञापन


महिला की मौत, कुराली पहुंची टीम 
16 अक्तूबर को एक महिला की डेंगू से मौत की जानकारी के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान के नेतृत्व में कुराली गांव में पहुंची। डॉ. तालियान ने बताया कि महिला को रैपिड कार्ड से 10 अक्तूबर को डेंगू की पुष्टि हुई थी। बाद में 16 अक्तूबर को महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हाजी गल्ला की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई, बाइक मिस्त्री से ऐसे बना था अरबपति 

कहां कितने मरीज भर्ती-
अस्पताल              डेंगू के मरीज 
मेडिकल कॉलेज           12 
जिला अस्पताल            24 
आनंद अस्पताल            55 
न्यूटिमा अस्पताल           50 
केएमसी अस्पताल          45 
लोकप्रिय अस्पताल        155 
(इन अस्पतालों में मेरठ के अलावा अन्य जिलों के भी मरीज भर्ती हैं।)

अब तक कहां कितने मरीज मिले-
 मलियाना में 92
 रोहटा क्षेत्र में 81
 मवाना में 73
 कंकरखेड़ा में 48
 जयभीमनगर में 42
 रजपुरा में 39
साबुन गोदाम में 30

प्लेटलेट्स हो रहीं कम, 13 हजार तक में मिल रहा जंबो पैक
मरीजों की जान बचाने के लिए प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ रही हैं। ऐसे में ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स के जंबो पैक की मांग कई गुना तक बढ़ गई है। डोनर के बाद भी निजी ब्लड बैंक में जंबो पैक के लिए 10 से 13 हजार रुपये तक वसूले जाते हैं।  

मरीज को बचाने के लिए वो प्लेट्लेट्स के लिए डोनर की तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया, वाट्स एप पर भी डोनर के लिए अपील की जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी निगेटिव ब्लड ग्रुप वालों को हो रही है। प्लेटलेट्स के लिए मरीजों के तीमारदार परेशान हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि स्वस्थ्य व्यक्ति में प्लेटलेट्स की संख्या डेढ़ लाख से चार लाख 10 हजार के बीच होती है। डेंगू होने पर चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए। प्लेटलेट्स जितनी तेजी से कम होती हैं, उतनी ही तेजी से बढ़ भी जाती हैं।  

यह भी पढ़ें: उफान पर गंगा: हस्तिनापुर में नाजुक हो रहे खादर क्षेत्र के हालात, फसलें व सड़कें जलमग्न, कई गांवों से टूटा संपर्क
 
प्लेटलेट्स 10 हजार से कम तो तत्काल लें जंबो पैक
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि अगर डेंगू के मरीज की प्लेटलेट्स 20 हजार हैं तो प्लेटलेट्स के जंबो पैक के लिए तैयार रहें और 10 हजार आने पर बिना देरी के प्लेटलेट्स चढ़वाएं। सामान्य प्लेटलेट्स कारगर नहीं हैं, जंबो पैक कारगर है। 

एक जंबो पैक से बढ़ते हैं 70 हजार प्लेटलेट्स 
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि ब्लड से प्लेटलेट्स निकालने की दो प्रक्रिया हैं। इसमें से जंबो किट काफी कारगर है और इससे एक बार में 70 से 80 हजार प्लेटलेट्स बढ़ जाते हैं। नॉर्मल से केवल 8 से 10 हजार प्लेटलेट्स ही बढ़ते हैं।

मेडिकल में मशीन है पर जंबो पैक नहीं 
मेडिकल कॉलेज में मशीन तो है, मगर जंबो पैक प्लेटलेट्स तैयार नहीं हो रही हैं। जिला अस्पताल में भी भी जंबो पैक की तैयारी की जा रही है। मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। निजी अस्पतालों में मुख्यत: आनंद, न्यूटिमा, सुभारती, लोकप्रिय और केएमसी में जंबो पैक की सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed