फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demonstration and sloganeering at the Municipal Corporation office

Meerut News: नगर निगम दफ्तर पर प्रदर्शन, नारेबाजी

Thu, 07 May 2026 10:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 07 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Demonstration and sloganeering at the Municipal Corporation office
पाइप लाइन फटने से ब्रह्मपुरी और बागपत रोड की पाइपलाइन फटी, पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन

- प्रदर्शन पर नगर निगम से जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी और बागपत रोड पर पेयजल पाइपलाइन फटने से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। नाराज लोगों ने नगर निगम पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

लोगों का आरोप है कि कई दिनों से करने शिकायत के बावजूद पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हुई। वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं कराई गई। पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। घरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। महिलाओं और बच्चों को दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने जलकल विभाग और नगर निगम अधिकारियों को बताया कि यह समस्या तीन दिन से है।
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पाइपलाइन ठीक नहीं हुई तो आंदोलन होगा। लोगों ने आरोप लगाया कि पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत या बदलाव के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। महाप्रबंधक जल एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि जलकल विभाग को मरम्मत के निर्देश दे दिए। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सामान्य करने की बात कही। जिन क्षेत्रों में पानी बाधित है, वहां टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हंगामा होने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और शुक्रवार तक समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed