सहारनपुर: शराब कांड से नाराज महिलाओं ठेके में की तोड़फोड़ लगाई आग, 34 पेटी शराब निकाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में शुक्रवार को हुए शराब कांड में मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में जहां आज सुबह भी एक की मौत हो गई वहीं ये आंकड़ा बढ़कर 74 जा पहुंचा है। वहीं जिले में शराब कांड के बाद नाराज महिलाओं ने गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के गांव शरबतपुर में सरकारी देशी शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं दिन निकलते ही शराब के ठेके पर पहुंच गई और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया। इस बीच ठेके का मालिक ताला लगाकर जान बचाकर भागा। वहीं महिलाओं ने ठेके की दीवार को तोड़कर तकरीबन 34 पेटी शराब निकालकर नष्ट कर दी। इसके बाद गमजदा और नाराज महिलाओं ने ठेके में आग लगा दी।
मौके पर मौजूद ठेका संचालक अश्विनी ने बताया कि घटना सुबह के समय की है। तकरीबन सौ से भी ज्यादा महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुराली डालकर आग लगा दी।
ठेके से 34 पेटी शराब व चौदह हजार की नकदी भी निकाल ली गई है। घटना की सूचना पर सीओ व एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत की। पुलिस अधिकारी अपनी टीम सहित गांव शरबतपुर पहुंचे और ग्रामप्रधान के साथ मिलकर इस मामले की जांच की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/