{"_id":"69764aace3f4f1e7900731e2","slug":"demand-to-remove-illegal-tempo-stand-colony-residents-filed-complaint-in-police-station-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111169-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध टेंपो स्टैंड हटाने की मांग, कॉलोनीवासियों ने थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध टेंपो स्टैंड हटाने की मांग, कॉलोनीवासियों ने थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
सरधना। देवी मंदिर के पास अवैध टेम्पो स्टैंड के विरोध में हंगामा करते स्थानीय लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। महाराणा प्रताप नगर स्थित लोकप्रिय कॉलेज रोड देवी मंदिर के पास अवैध रूप से संचालित टेंपो स्टैंड से परेशान कॉलोनीवासियों ने एक बार फिर थाना सरधना में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि अवैध टेंपो मुख्य मार्ग पर खड़े होकर सवारियां बैठाते हैं जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे विवाद की आशंका बनी रहती है।
निवासियों ने बताया कि टेंपो चालक देवी मंदिर के पास व लोकप्रिय कॉलेज रोड के मुख्य गेट पर टेंपो खड़े कर सवारी बैठाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है। कई बार इसे लेकर झगड़े की स्थिति भी बन चुकी है। आरोप है कि शिकायत करने पर टेंपो चालक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। इसके साथ ही अवैध रूप से खड़े टेंपो गंदगी फैलाने का कारण भी बन रहे हैं। अधिकांश टेंपो के कागजात अधूरे हैं और उनका संचालन बिना मानकों के किया जा रहा है।
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से टेंपो चालक वर्षों से यहां अवैध रूप से संचालन कर रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है। चेतावनी दी कि यदि इस बार भी कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कॉलोनीवासी एकजुट होकर एसएसपी से शिकायत करेंगे। शिकायत करने वालों में अंकुर गुप्ता, उषा सक्सेना, संजीव कुमार, अशोक कुमार, रिहान, गीता देवी, पिंकी देवी, विकास, विशु, मोहित ठाकुर, विकास सोम, डॉ. रणवीर सिंह, प्रतीक सिंह, विक्रांत शर्मा शामिल रहे।