फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to name metro stations after martyrs Mangal Pandey, Dhan Singh Kotwal and BR Ambedkar

Meerut News: शहीद मंगल पांडे, धन सिंह कोतवाल और बीआर अंबेडकर के नाम पर मेट्रो स्टेशन का नाम रखने की मांग

Mon, 23 Feb 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to name metro stations after martyrs Mangal Pandey, Dhan Singh Kotwal and BR Ambedkar
माछरा जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को मांग पत्र देते हुए फ - फोटो : नगर निगम
जिला पंचायत अध्यक्ष को विकास कार्य करने के लिए पत्र दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को पत्र देकर अपने वार्ड में विकास कार्य करने की मांग की है।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को दिए पत्र में मांग की कि पुराने अस्पताल सीएचसी माछरा परिसर में कई वर्षों से अस्थायी गोशाला बनी है। उस गोशाला को किसी अन्य जगह स्थायी बनाया जाए क्योंकि गोशाला में जो मृत पशु होते हैं उन्हें इस परिसर में दबा दिया जाता है। यह गोशाला आबादी के बीच है। मृत पशुओं के शव कुत्ते इधर-उधर खींचते रहते हैं जिससे बदबू पैदा होती रहती है।
विज्ञापन

माछरा के मुख्य मार्ग पर शिक्षाविद व समाजसेवी रहे चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य के नाम से एक गेट का निर्माण कराया जाए। शहीद मंगल पांडे, धन सिंह कोतवाल तथा बीआर अंबेडकर के नाम से एक मेट्रो स्टेशन भी बनाया जाए। नंगली अब्दुल्ला माछरा में प्राइमरी विद्यालय का भवन काफी जर्जर भी खंडहर में तब्दील है उसे तुड़वाकर नया भवन निर्माण कराया जाए। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में भगवान सहाय आश्रम को पर्यटन स्थल बनाया जाए। माछरा ब्लॉक को तहसील का दर्जा दिलाया जाए। गौरव चौधरी ने पत्र स्वीकार करते हुए शीघ्र कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed