फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to increase low floor buses on Sardhana-Meerut road

सरधना-मेरठ रोड पर लो फ्लोर बसें बढ़ाने की मांग

Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase low floor buses on Sardhana-Meerut road
सरधना-मेरठ रोड पर लो फ्लोर बसें बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

सरधना। सरधना से मेरठ तक चलने वाली लो फ्लोर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील रोड स्थित कैंप कार्यालय में विधायक संगीत सोम को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक संगीत सोम से लो फ्लोर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ मेरठ से सरधना तक रात्रि में बसों का संचालन दस बजे कराने की मांग की। इस दौरान महामंत्री ललित गुप्ता ने बताया कि मेरठ जाने वाले छात्र एवं छात्राओं को बसों की कमी के कारण परेशानी पैदा होती हैं। इस दौरान विधायक ने जल्द ही समस्या के समाधान कराने की बात कही। परिवहन विभाग के द्वारा एनसीआर में डीजल की बसों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिए जल्द ही सरधना को काफी संख्या में सीएनजी की बसें उपलब्ध हो जाएगी। इस मौके पर ब्रजमोहन शर्मा, साजिद मलिक, मनमोहन त्यागी, सुनील जैन, काव्य बंसल, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, अतुल गुप्ता, एड. जियाउर्रहमान, माईनुदीन प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed