फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Demand to declare cow as national animal and ban beef export

Meerut News: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Mon, 01 Jun 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare cow as national animal and ban beef export
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन (एचवाईएफ) ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और बीफ एक्सपोर्ट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक जनसंपर्क अभियान चलाया है। संस्था के सदस्यों ने बेसहारा गायों के संरक्षण, उपचार और देखभाल को लेकर आवाज बुलंद करते हुए सोमवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।

कलक्ट्रेट पहुंचे एचवाईएफ के अध्यक्ष आरिफ इदरीसी ने कहा कि जब गाय करोड़ों लोगों की आस्था और संस्कृति से जुड़ी हैं तो उसका सम्मान और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सड़कों पर भूखी, घायल और कचरा खाने को मजबूर गायों की स्थिति को गंभीर बताया है। अपनी सरकार से मांग करते हुए कहा कि कि वह बेसहारा गायों की जिम्मेदारी लें। सभी सरकारी और निजी गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कराए तथा गायों के लिए भोजन, पानी और इलाज की उचित व्यवस्था करें। इस दौरान वसीम अल्वी, इकबाल इदरीसी, टोनी इदरीसी, आबिद अल्वी, हसन अब्बास, साजिद सैफी, दानिश अंसारी और शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed