{"_id":"5d726b198ebc3e939e46f0aa","slug":"demand-of-bridge-construction-in-bijnor-city-and-many-women-s-health-deteriorated-during-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: पुल बनवाने की मांग को लेकर 18वें दिन तक धरना जारी, कई महिलाओं की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: पुल बनवाने की मांग को लेकर 18वें दिन तक धरना जारी, कई महिलाओं की बिगड़ी हालत
Fri, 06 Sep 2019 07:53 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में कई महिलाओं की हालत बिगड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में गंगा पर तटबंध और पुल बनाने की मांग को लेकर किसानों का गांव डैबलगढ़ में धरना 18वें दिन भी जारी रहा। किसानों के साथ भाकियू पदाधिकारियों ने गंगा की धारा में धरना दिया। खेतों में काम करने के बाद धरने में शामिल हुई कई महिलाओं की गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि किसानों की प्रशासन को कोई चिंता नहीं है। गंगा की धारा में धरना देने वाले किसानों के लिए प्रशासन ने पीएसी और बोट तो मंगवाई थी, लेकिन बोट के लिए तेल की व्यवस्था नहीं की गई। शुक्रवार को बोट और पीएसी के जवान वापस चले गए। कहा कि इतनी गर्मी में धरना देने वाले किसानों के लिए चिकित्सक भी उपलब्ध नहीं है। किसानों का आंदोलन खत्म करने के प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। गांव की कुछ महिलाएं गंगा पार खेतों में काम करके नाव से लौटी थीं। वे इसके बाद धरने में शामिल हो गईं। गर्मी की वजह से धरने में शामिल सुधा देवी, अतरकली, प्रेमवती, धर्मवती, किसान खड़ग सिंह की भी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: चीनी मिल प्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट, किसानों का 81.88 करोड़ रुपये बकाया
विज्ञापन
धर्मवती किसानों के साथ गंगा की धारा में धरना दे रही थी। सीएमओ को फोन करके गांव में एंबुलेंस भेजने को कहा गया। महिलाओं की तबीयत खराब होने से गांव वालों में रोष फैल गया। किसानों ने आंदोलन के दौरान गांव में एक चिकित्सक नियुक्त करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह व संचालन धर्मपाल सिंह ने किया। धरने में भाकियू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर धनकड़, विजयपाल सिंह, दिनेश कुमार, पंडित देवदत्त शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, शोभाराम, जगदीश, सतीश आदि मौजूद रहे।
हर्षवर्धन चौधरी बने जिला सचिव
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गांव सालमाबाद निवासी हर्षवर्द्धन चौधरी को जिला सचिव मनोनीत किया है। हर्षवर्द्धन चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह के बेटे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/