{"_id":"692f1d36d3ca941f830eaf87","slug":"demand-for-action-against-illegally-operated-oyo-hotels-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110894-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अवैध रूप से संचालित ओयो होटल पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अवैध रूप से संचालित ओयो होटल पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिए पत्र में आबादी के बीच अवैध ओयो होटल बनाकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराए जाने का आरोप लगाया है। इनकी जांच कराकर बंद कराने की मांग की है। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बहसूमा थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सुरेंद्र कुमार ने पत्र में बताया कि घर के पास आयरन स्टोर है। आयरन स्टोर के गोदाम में रात के समय अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। इससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आरोपी गोदाम के ऊपर ओयो होटल बनाकर देह व्यापार को आगे बढ़ाने की फिराक में है।
वहीं सैफपुर फिरोजपुर निवासी अरुण ने एसडीएम से की शिकायत में कहा है कि आवासीय काॅलोनी में उसके घर के सामने अवैध होटल खोल दिया है। इससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। होटल में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। देर रात तक शराबी उत्पात मचाते रहते हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। पास ही कन्या इंटर काॅलेज है। छात्राओं को होटल के सामने से गुजरने के दौरान शर्मिंदा होना पड़ता है। आसपास के लोगों में रोष है। अवैध होटल को बंद कराने की मांग की है। दोनों शिकायतों पर एसडीएम ने बहसूमा थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।