फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi University is still the first choice of toppers, most toppers have the same dream

दिल्ली विश्वविद्यालय आज भी टाॅपर्स की पहली पसंद, अधिकतर टॉपर का है एक ही सपना

Sun, 28 Jun 2020 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Jun 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi University is still the first choice of toppers, most toppers have the same dream
रिया जैन और अनुराग मलिक के साथ अन्य छात्र - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड के टॉपर की पहली पसंद डीयू से स्नातक करना है। अच्छी पढ़ाई होने के कारण युवाओं की पहली पसंद आज भी दिल्ली विश्वविद्यालय है। अधिकांश टॉपर सिविल सर्विस की परीक्षा देकर अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। शनिवार को आए यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों के बाद अधिकांश टॉपर ने यही कहा कि उन्हें डीयू से स्नातक करना है। इसके बाद सिविल सर्विसेज की परीक्षा देनी है।

विज्ञापन


 जिले में टॉपर बनी आयुषी ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज में जाकर अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती है। वही डीएन इंटर कॉलेज के छात्र अनुपम ने जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। अनुपम भी डीयू से स्नातक कर सिविल सर्विसेज की परीक्षा देना चाहते हैं। आठवां स्थान लाने वाले अनुज भी डीयू से पढ़ाई करके आईएएस की परीक्षा देना चाहते हैं। 
विज्ञापन


सेठ बीके महेश्वरी इंटर कॉलेज की टॉपर अर्पिता भी डीयू से पढ़ाई करके आईएएस की परीक्षा देना चाहती हैं। स्कूल की सेकंड टॉपर खुशी भी प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चावली देवी इंटर कॉलेज की टॉपर आकांक्षा का सपना भी डीयू से स्नातक कर सिविल सर्विसेज में जाना है। बालेराम ब्रज भूषण सरस्वती इंटर कॉलेज की टॉपर संदली गुप्ता भी सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं।

अपनी मेहनत पर है भरोसा
युवाओं का डीयू को चुनने का मुख्य कारण वहां का अच्छा माहौल अच्छी पढ़ाई है। रेगुलर पढ़ाई से हटकर प्रोफेशनल कोर्स हैं। जिनसे कैरियर के कई विकल्प खुलते हैं।  प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मुख्य कारण यूपी बोर्ड के टॉपर आईआईटी या मेडिकल की महंगी फीस नहीं दे सकते।

बेहद सामान्य परिवारों से आने वाले यह टॉपर अपनी मेहनत के दम पर सफल हो सकते हैं। इसीलिए यह युवा अपनी मेहनत पर भरोसा करते हुए सिविल सर्विसेज को चुनते हैं। जिसमें केवल पढ़ाई प्रमुख होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed