{"_id":"62eb4275cdda7615994a6f09","slug":"delhi-saharanpur-railway-track-closed-for-two-hours-due-to-technical-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का बड़ा मामला: 22 मीटर ओएचई तार काट कर ले गए चोर, रेल यातायात हुआ ठप, छह घंटे लेट हुई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का बड़ा मामला: 22 मीटर ओएचई तार काट कर ले गए चोर, रेल यातायात हुआ ठप, छह घंटे लेट हुई ट्रेनें
Thu, 04 Aug 2022 08:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:48 PM IST
सार
तकनीकी खराबी आने से करीब छह घंटे तक दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक ठप पड़ा रहा। इस दौरान दैनिक यात्री स्टेशनों पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चोरों ने बुधवार रात देवबंद और रोहाना के बीच बनाए गए यार्ड की नई लाइन का करीब 22 मीटर ओएचई तार काट कर चोरी कर लिया। तार का बचा हुआ एक टुकड़ा ट्रैक की मुख्य लाइन पर जा गिरा और इससे लाइन में फाल्ट हो गया। मुख्य लाइन पर बिजली प्रवाह को नियंत्रित करने वाली इक्वलाइजर प्लेट अनियंत्रित हो गई और तीन ट्रेनों के पेंटो टूट गए। इसके बाद मार्ग पर रेल यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन
बुधवार देर रात दो बजे यह वारदात हुई। मेरठ से वैगन कार ले जाकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। करीब छह घंटे बाद गुरुवार सुबह आठ बजे रेल यातायात सामान्य हो पाया। सहारनपुर और हरिद्वार से आने वाली दस से अधिक ट्रेनें बाधित हो गईं।
विज्ञापन
वहीं फाल्ट के कारण ओएचई तारों में चिंगारी उठती रही और इससे सहारनपुर और टपरी की ओर से आ रही नंदा देवी, उधमपुर-प्रयागराज और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पेंटो (ओएचई से ट्रेन में बिजली प्रवाह कराने के लिए) क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे मुजफ्फरनगर से रोहाना के बीच तीनों ट्रेनों को रोकना पड़ा। जिस तार को चोरी किया गया, उसमें अभी करंट नहीं छोड़ा गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अफसरों के दावे फेल: चार दिनों में स्थिति जस की तस, पहाड़ जैसी है मुश्किल, तस्वीरों देखें गंगा पुल का हाल