फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Police Cop Murder in Meerut, Police arrested accused Tantrik

सिपाही की हत्या: बंद कराई आंख और काट दी गर्दन, दम तोड़ने तक वार करता रहा तांत्रिक, खौफनाक है वारदात

Sat, 29 Apr 2023 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Apr 2023 11:41 AM IST
सार

मेरठ के सरधना से पिछले कई सप्ताह से लापता चल रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद की तंत्र-मंत्र के चलते तांत्रिक ने ही हत्या की थी। शुक्रवार शाम पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi Police Cop Murder in Meerut, Police arrested accused Tantrik
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में गांव पोहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल गोपीचंद की हत्या हुई है। वह पिछले कई सप्ताह से लापता चल रहा था। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करते हुए इस पूरी घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गर्दन रेतकर साधु ने ही सिपाही की हत्या की थी।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि हस्तिनापुर के सैफपुर रोड पर स्थित विदुर धाम आश्रम में रहने वाले आरोपी बाबा गणेशानंद उर्फ गणपतलाल को गिरफ्तार किया गया है। वह तांत्रिक क्रिया में लिप्त पाया गया है। उसने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली है। जांच-पड़ताल में यह भी खुलासा हुआ है कि सिपाही का विवाहेतर प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अपनी पत्नी की हत्या कराने के लिए साधु से संपर्क में था। इसके लिए वह तंत्र-मंत्र की क्रिया साधु से करा रहा था। वहीं साधु को पत्नी की हत्या के लिए सुपारी भी दी थी, लेकिन तांत्रिक ने रुपयों के लालच में सिपाही को ही मौत के घाट उतार दिया।  

विज्ञापन

Delhi Police Cop Murder in Meerut, Police arrested accused Tantrik
आरोपी तांत्रिक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद ने प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या की पूरी योजना तैयार कर रखी थी। इसके लिए उसने समय-समय पर तांत्रिक को लाखों की रकम भी दी, लेकिन तांत्रिक ने रुपयों के लालच में गर्दन रेतकर उसे ही मौत के घाट उतार दिया।

पूछताछ में तांत्रिक गणेशानंद उर्फ गनपत ने बताया कि उसने गोपीचंद को यह कहकर बुलाया कि मुर्गे की बलि लेते ही उसकी पत्नी की भी मौत हो जाएगी। उसने मुर्गे को जमीन पर रख दिया और गोपीचंद को जमीन पर लिटाकर उसकी आंख बंद करा दी। कहा कि आंख खोली तो तंत्र-मंत्र की सिद्धी पूरी नहीं होगी। इसके बाद तांत्रिक ने पहले मुर्गे की बलि दी और फिर दांव (फरसा) से गोपीचंद की गर्दन काट दी।  

यह भी पढ़ें:  UP: किसान की बेटी विधि चौधरी ने लगाई अंतरराष्ट्रीय छलांग, एशियन जूनियर चैंपियनशिप का टिकट पक्का

Delhi Police Cop Murder in Meerut, Police arrested accused Tantrik
शव तलाशती टीम - फोटो : अमर उजाला

साढ़े चार लाख रुपये वापस करने पड़ते

तांत्रिक ने बताया कि पत्नी को मरवाने के लिए गोपीचंद उसे साढ़े चार लाख रुपये दे चुका था। वह बार-बार दबाव डाल रहा था कि पत्नी की मौत क्यों नहीं हो रही। तांत्रिक जानता था कि तंत्र-मंत्र से किसी की मौत नहीं हो सकती। उसे डर था कि गोपीचंद रुपये वापस न मांगने लगे, इसलिए उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या करने से पहले भी तांत्रिक ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। 

शव तलाशना पुलिस के लिए चुनौती 
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती गोपीचंद का शव बरामद है। तांत्रिक ने हत्या के बाद शव को गंगा में बहा दिया था। हत्याकांड को एक माह हो चुका है। हालांकि खुलासे के बाद पुलिस तांत्रिक को लेकर मौके पर पहुंची और अभियान भी चलाया, लेकिन शव का कोई पता नहीं चल सका। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर शव की तलाश की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पढ़ें-मेरठ छावनी में CBI क्यों खंगाल रही रिकॉर्ड, बिजनौर में अवैध खनन को लेकर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

जब तक नहीं तोड़ा दम, करता रहा गर्दन पर वार 
तांत्रिक के पहले वार के बाद गोपीचंद घायल होकर तड़पता रहा। इसके बाद तांत्रिक ने गर्दन पर कई वार किए और उसकी मौत के बाद गंगा नदी में शव बहा दिया। साथ ही गोपीचंद का मोबाइल और बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर गंगा में धकेल दी, जिसे पुलिस ने 12 अप्रैल को बरामद कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed