{"_id":"5c07714bbdec2241b6288369","slug":"delhi-meerut-traffic-update-bijli-bamba-bypass-will-stop-for-ten-days-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से बिजली बंबा बाईपास 10 दिन के लिए होगा बंद, शहर में बढ़ेगा वाहनों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिजली बंबा बाईपास 10 दिन के लिए होगा बंद, शहर में बढ़ेगा वाहनों का दबाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
bijli bamba bypass meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बंबा बाईपास निर्माण कार्य के चलते आज (बुधवार) से 10 दिन के लिए बंद रहेगा। पीडब्लूडी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक सड़क पर निर्माण कार्य कराएगा। पांच स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी रहेगी। प्रतिदिन शाम सात बजे के बाद ही बाईपास को वाहनों के लिए खोला जाएगा। भारी वाहनों को लेकर फैसला ट्रैफिक पुलिस पीडब्लूडी के अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को लेगी।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रकाश सिंह ने एसपी ट्रैफिक को लिखे पत्र में कहा कि पांच दिसंबर से 14 दिसंबर तक बिजली बंबा बाईपास पर यातायात पूरी तरह से बंद रखा जाए। इस मार्ग को मजबूत करने के लिए डेंस की सड़क पर एक और लेयर चढ़ाई जाएगी।

डीएम, एसएसपी, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक, सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर इंस्पेक्टर को कॉपी भेजते हुए कहा कि सड़क के नवीनीकरण का काम सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक होगा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हापुड़ रोड बिजली बंबा चौकी और शॉप्रिक्स मॉल तिराहे पर बैरियर लगाकर बाईपास को बंद कर दिया जाएगा। वहीं जुर्रानपुर फाटक समेत पांच स्थानों पर भी ट्रैफिक ड्यूटी रहेगी।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार बाईपास पर रोजाना 35 से 40 हजार वाहन निकलते हैं। शहर की व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/