फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Meerut Expressway: Unipole installation started

एक्सप्रेस वे- सोलाना के पीछे डिवाईडर के बीच मे युनिपोल लगाने के लिए फाउंडेशन किया तैयार

Wed, 28 Oct 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Meerut Expressway: Unipole installation started
परतापुर। मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को सोलाना के पीछे बने डिवाइडर पर यूनीपोल लगाने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को यूनिपोल लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार किया गया। इन यूनिपोल पर ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे और साइनबोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई की कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा प्रो. लिमिटेड के मैनेजर मनोज बैरवा ने बताया कि डासना से लेकर परतापुर तिराहे तक यूनिपोल लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए खुदाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा की दृष्टि से कई स्थानों पर पुलिस चौकी बनाई जाएगी। जिसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही क्रेन भी तैनात रहेगी। स्पीड कंट्रोलर और होटल मार्ट के साथ ही पेट्रोल पंप भी मिलेंगे। डासना से मेरठ के बीच में चार अस्पतालों के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। दिसंबर 2020 के लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी दिन रात काम कर रही है। परतापुर तिराहे से लेकर फोर्ड शोरूम तक मिट्टी का भराव तेजी से किया जा रहा है। वही रेलवे लाइन से इंटरचेंज तक भी मिट्टी के भराव का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डैडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
तीन दिन बाद शुरू होगा गार्डर रखने का काम
परतापुर। डैडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण कार्य ने भी गति पकड़ ली है। परतापुर में मिट्टी के भराव का कार्य कर दिया गया है। तीन दिन बाद भूड़बराल और मोहिउद्दीनपुर के बीच और दिल्ली मेरठ रेलवे लाइन पर बन रहे ओवर ब्रिज पर गार्डर रखने का काम शुरू होगा। इस कार्य के लिए बुधवार को इंजीनियरों की टीम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed