{"_id":"60ef48ac8ebc3e6a7d60eb34","slug":"delhi-meerut-expressway-to-be-connected-with-hapur-road-in-two-years-city-news-mrt547403486","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष में हापुड़ रोड से जुुड़ जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष में हापुड़ रोड से जुुड़ जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्ष में हापुड़ रोड से जुुड़ जाएगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हापुड़ रोड से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए कंसलटेंट चयन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी। इसे 12 अगस्त तक पूरा करने के बाद सितंबर अंत तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दो वर्ष के अंदर कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
कोरोना की दूसरी लहर के कारण काम की रफ्तार पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर एनएचएआई ने इस चरण का संज्ञान लेते हुए कार्य शुरू कर दिया है। जिससे तय समय पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवे चरण को भी पूरा कराकर जनता को सौंप दिया जाए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे शकरपुर गांव के पास हापुड़ रोड (एनएच-235) से जुड़ेगा। इसका सबसे अधिक लाभ शास्त्रीनगर, गंगानगर, गढ़ रोड आदि क्षेत्रवासियों को होगा। जिन्हें परतापुर जाकर अभी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाना पड़ता है।
यहां तक पहुंची प्रक्रिया
मार्च-2021 में एनएचएआई ने निर्माण का टेंडर निकाला था। अब कंसलटेंट की नियुक्ति की जानी है। जिससे निर्माण के समय किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सामने न आ सके। इसके लिए कई विशेषज्ञ इंजीनियर की टीम को नियुक्त किया जाना है। जिससे निर्माण से पहले तकनीकी गतिविधियों को जांचा परखा जा सके। टेंडर प्रक्रिया में कंसलटेंट का चयन करने के लिए कुल नंबर तय किए गए हैं।
विज्ञापन
ये नियुक्त किए जाने हैं
सीनियर हाईवे इंजीनियर, ब्रिज एवं स्ट्रक्चर इंजीनियर, रोड सेफ्टी विशेषज्ञ, हाईवे डिजाइन इंजीनियर आदि की टीम को नियुक्त कर निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
ये है प्रोजेक्ट
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-50 यानि जैनुद्दीनपुर से हापुड़ रोड के शकरपुर तक
कुल किमी - 14.60
कुल लागत - 524.96 करोड़
प्रोजेक्ट समाप्त - दो वर्ष में