{"_id":"6ae0a70b1f5b52f2b70609a8","slug":"delay-in-payment-for-summer-vacation-as-per-the-board-meeting-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106648-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ना भुगतान में देरी पर ब्याज के लिए बोर्ड बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ना भुगतान में देरी पर ब्याज के लिए बोर्ड बैठक में हंगामा
विज्ञापन
दौराला - गन्ना समिति में गन्ना भुगतान को लेकर वार्ता करते। स्रोत : स्वयं
पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना मूल्य बढ़ाने का मुद्दा भी उठा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला गन्ना समिति के सभागार में मंगलवार को आयोजित बोर्ड बैठक में गन्ना भुगतान देरी पर ब्याज को लेकर हंगामा हुआ। डायरेक्टर जयदेव अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने इस मुद्दे को उठाते हुए अपनी नाराजगी जताई। बैठक में पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भी चर्चा हुई।
गन्ना समिति सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें बोर्ड सदस्यों के साथ समिति से जुड़े किसानों ने भी भाग लिया। बैठक में गन्ना किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों ने गन्ने का देरी से भुगतान होने पर मिलने वाले ब्याज का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत ने बताया कि गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर डायरेक्टरों, किसानों और समिति अधिकारियों के साथ वार्ता की गई। बैठक में किसानों के हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष इशकपाल सिंह, डायरेक्टर चौधरी हरेंद्र, जयवीर सिंह, रामपाल, चंद्रपाल, चंद्र स्वामी, अजय, अनुज, शैलेंद्र, सिद्धार्थ अहलावत आदि मौजूद रहे।