फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defence Colony case: One accused of attacking retired colonel with a hammer sent to jail

डिफेंस कॉलोनी मामला : सेवानिवृत्त कर्नल पर हथोड़े से हमला करने वाला एक आरोपी जेल भेजा

Wed, 06 May 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Defence Colony case: One accused of attacking retired colonel with a hammer sent to jail
- लिपिक को पहले ही भेज चुकी पुलिस, तीन अभी भी फरार
विज्ञापन

- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। मवाना रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह के मुताबिक, 15 अप्रैल को कॉलोनी के अंदर मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पर कार सवार युवकों ने हथोड़े से जानलेवा हमला किया था। घटना में डिफेंस कॉलोनी निवासी अभिनव त्यागी, लिपिक सलमान खान, सेवानिवृत्त मेजर महेंद्र सिंह और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सलमान खान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि कार सवारों में से एक फलावदा के गडीना निवासी 23 वर्षीय मोहित है। जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


आरोपी घर से फरार
द सैनिक सहकारी आवास समिति के पूर्व अध्यक्ष व जिला जाट महासभा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल सीपी सिंह पर हमले के आरोप में 5 लोगों पर मुकदमा हुआ। आरोपी अभिनव त्यागी, सेवानिवृत्त मेजर महेंद्र सिंह के घर पर पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है, परंतु सभी फरार हैं। वहीं, पुलिस कार सवार अन्य युवक की भी तलाश कर रही है। जिला जाट महासभा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पहले ही आंदोलन की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दे चुका है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed