फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपक हत्याकांड: बागपत पुलिस ने  फैमीद और आसिफ को 10 घंटे की रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराया

Mon, 17 Oct 2022 11:12 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Oct 2022 11:12 AM IST
सार

परीक्षितगढ़ के खजूूरी गांव निवासी दीपक त्यागी की हत्या के मामले की जांच दोबारा की गई।आरोपी फैमीद नट और आसिफ को बागपत पुलिस ने 10 घंटे की रिमांड पर लेकर शनिवार को क्राइम सीन दोहराया गया है

विज्ञापन
Deepak murder case: Baghpat police on 10-hour remand, repeated crime scene with Fameed and Asif
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में चर्चित मर्डर दीपक त्यागी की हत्या के मामले में जेल भेजे आरोपी फैमीद नट और आसिफ को बागपत पुलिस ने 10 घंटे की रिमांड पर लेकर शनिवार को क्राइम सीन दोहराया गया है। पुलिस का दावा है कि अवैध संबंध के चलते दीपक की हत्या की गई। हत्या में दोनों ही शामिल थे और फैमीद नट की पत्नी फरमीना घटनास्थल पर मौजूद थीं। 


दीपक त्यागी हत्याकांड की जांच कर रही बागपत एसआईटी ने आरोपी फैमीद की पत्नी फरमीना को गिरफ्तार कर घंटों पूछताछ की। टीम के मुताबिक फरमीना ने बताया कि दीपक उनके घर पर आता था और उनकी विवाहिता बेटी को ससुराल से बुलवाने की जिद करता था। आरोप हैं कि दीपक धमकी देते थे कि अगर उन्होंने अपनी बेटी को नहीं बुलाया तो वह उसकी ससुराल में जाकर बखेड़ा कर देगा।

परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी किसान धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी की 27 सितंबर को हत्या हुई थी। बिना सिर के शव मिलने पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश था। सात दिन बार कटा हुआ सिर आरोपी फैमीद नट और आसिफ की निशानदेही पर बरामद हुआ था। पीड़ित परिवार ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाकर हंगामा किया था।
Deepak murder case: Baghpat police on 10-hour remand, repeated crime scene with Fameed and Asif
दीपक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

यह भी पढ़ें: Meerut:  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

इस मामले की जांच अब बागपत पुलिस कर रही है। शनिवार सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर लिए थे। दोनों आरोपियों को लेकर बागपत एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर अपने पुलिस टीम के साथ खजूरी गांव में पहुंचे।

Deepak murder case: Baghpat police on 10-hour remand, repeated crime scene with Fameed and Asif
मेरठ दीपक हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

फैमीद नट के घर से लेकर जंगल तक क्राइम सीन दोहराया गया। बाद में पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak murder case: Baghpat police on 10-hour remand, repeated crime scene with Fameed and Asif
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पहले आसिफ और फिर फैमीद ने किए थे वार 
पुलिस के मुताबिक दीपक पर पहले तलवार से आसिफ ने वार दिया था। आसिफ से गला नहीं कटा तो फिर फैमीद ने उससे तलवार लेकर दीपक का गला काट दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से खून से सना कपड़ा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Deepak murder case: Baghpat police on 10-hour remand, repeated crime scene with Fameed and Asif
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अवैध संबंध की बात पर नाराज पीड़ित परिवार
दीपक हत्याकांड में अवैध संबंध का कारण पुलिस ने खुलासे में बताया है। जिसको लेकर दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना है कि बेटे को बदनाम करने की मंशा से पुलिस ने यह मनगढ़ंत कहानी बनाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed