{"_id":"6852f6e82ca25b46eb0bf367","slug":"death-threat-if-murder-charge-not-withdrawn-meerut-news-c-72-1-mrt1059-135498-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर एफ ब्लॉक निवासी रोडवेज विभाग से सेवानिवृत्त बाबू मूलचंद त्यागी की हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भयभीत परिजनों ने बुधवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
एफ ब्लॉक निवासी अतुल त्यागी के मुताबिक उसके पिता मूलचंद त्यागी ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। कसेरू बक्सर निवासी आजाद और उसके दोस्त ने रुपये लिए थे। परंतु कई माह से अब न तो दोनों ब्याज दे रहे थे और न ही रुपये वापस कर रहे थे। तीन जून को कसेरू बक्सर निवासी आजाद, उदय और शिवा ने सलारपुर रजबहे पर ले जाकर पिता मूलचंद त्यागी की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि हत्या करने वालों के परिजन लगातार मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं, मुकदमा वापस न लेने पर उनकी भी हत्या करने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने गंगानगर थाने पर भी लिखित शिकायत की है। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन