फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of old man under medical treatment

मेडिकल में उपचाराधीन वृद्ध की मौत

Fri, 23 Jul 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
death of old man under medical treatment
मेडिकल में उपचाराधीन वृद्ध की मौत
विज्ञापन

खरखौदा। काफी दिन से मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन लोहिया नगर निवासी एक वृद्ध की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वृद्ध अपने पौत्र के पास रह रहा था। वृद्ध के दूसरे बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पौत्र ने चाचा पर पुलिस से साठगांठ कर उसे फंसाने का आरोप लगाया और पोस्टमार्टम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग के लिए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस की मध्यस्थता से पोस्टमार्टम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दिखाने पर दोनों पक्ष सहमत हुए।

पुलिस के अनुसार, बिजली बंबा चौकी क्षेत्र की लोहिया नगर कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय श्रीराम बीमारी के चलते एक पखवाड़े से मेरठ मेडिकल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अपने पौत्र प्रशांत पुत्र मुकेश कुमार के पास रह रहा था। मौत होने के बाद प्रशांत दादा के शव को लोहिया नगर ले आया। पिता की मौत की सूचना पर लोहिया नगर पहुंचे श्रीराम के दूसरे बेटे दिनेश चंद ने प्रशांत पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने श्रीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों पक्ष मेरठ मोर्चरी पहुंचे। पोस्टमार्टम होने के दौरान प्रशांत पक्ष ने मोर्चरी पर ही हंगामा कर दिया तथा गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। प्रशांत ने आरोप लगाया कि उसका चाचा दिनेश चंद पुलिस से साठगांठ कर उसे फंसाने का प्रयास कर रहा है। उसे आशंका है कि पोस्टमार्टम के दौरान जालसाजी कर उसे फंसाया जा सकता है। उसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दिखाने की मांग की। जिस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए और जाम खोल दिया। शुक्रवार को श्रीराम के शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed