फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deals on many services, handling work

कई सेवाओं पर होगी लगाम, निपटा लें काम

Mon, 08 Apr 2019 03:54 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 08 Apr 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
Deals on many services, handling work
Union Bank Of India

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के इस महापर्व में हमें देश के लिए नई सरकार चुनने का मौका मिलेगा। चुनाव के चलते सैकड़ों वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। हजारों सरकारी कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक आपको छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर है कि अपने जरूरी काम निपटा लें। अगर कोई इमरजेंसी आ जाए तो उसके लिए भी तैयार रहें, क्योंकि बैंक से लेकर अस्पताल तक हर जगह सेवा देने वाले कर्मियों की कमी रहेगी।

चुनाव में लगेंगे 1600 वाहन  
मेरठ। चुनावी ड्यूटी में लगी पुलिस, होमगार्ड्स, अर्द्धसैनिक बल व अन्य कर्मियों के लिए 1600 छोटे-बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। इनमें एक हजार छोटे वाहन और 600 बसें लगाई गईं हैं। अधिग्रहीत वाहन तय स्थानों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। रविवार को करीब सौ वाहन परिवहन विभाग के पास पहुंच गए। सोमवार को बाकी वाहन पहुंचने हैं। मंगलवार को बसें ले ली जाएंगी।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि मतदान के लिए भारी एवं हल्के वाहनों का अधिग्रहण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अधीन जिला निर्वाचन अधिकारी मेरठ द्वारा सात अप्रैल से सुनिश्चित किया गया था। पहले दो दिन एक हजार वाहन लिए जाने हैं। रविवार को सौ गाड़ियां पहुंच गई। सोमवार को बाकी 900 गाड़ियां पहुंचनी हैं। मंगलवार से बसें पहुंचना शुरू हो जाएगी। इसमें स्कूली बसों को भी शामिल किया गया है। जो वाहन स्वामी अधिग्रहीत वाहनों को नहीं देगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से बचने के लिए वाहन स्वामी अपने वाहन तय स्थान कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुलिस लाइन मेें उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन ठप रहेगा बैंकों में कामकाज
बैंक में लेनदेन या कोई जरूरी काम अटका है तो उसे आज और कल में निपटा लें। क्योंकि बुधवार से सरकारी बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हो जाएंगे। जिले में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक, ओरियंटल, बैंक ऑफ बड़ौदा व इलाहाबाद बैंक की करीब 400 शाखाएं हैं। इनमें कर्मचारियों व अधिकारियों की संख्या तीन हजार से ज्यादा है। बैंक मैनेजर सहित कर्मचारियों की ड्यूटी 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में होगी। महिला कर्मचारियों व अधिकारियों को छोड़कर पुरुषों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। इसके लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है। एलडीएम अविनाश तांती ने बताया कि लोकसभा चुनावों में ड्यूटी के चलते 10, 11 और 12 अप्रैल को बैंकों में काम बाधित रहेगा। 13 अप्रैल को दूसरे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहेगा और 14 अप्रैल को रविवार की छुट्टी रहेगी। बैंकों को इस संबंध में नोटिस लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ग्राहकों को पांच दिनों तक एटीएम व सीडीएम मशीनों के भरोसे रहना होगा।

तीन दिन बंद रहेगी ओपीडी
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित होंगे। यहां के डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने के कारण 10, 11 और 12 अप्रैल को ओपीडी नहीं लगेगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीज जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और महिला जिला चिकित्सालय में उपचार करा सकते हैं।

प्रभावित होने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में मलियाना, शकूरनगर, जयभीमनगर, इस्लामाबाद, लल्लापुरा और कुंडा के केंद्र हैं। इन अर्बन हेल्थ सेंटरों में रोज 100 से ज्यादा मरीज आते हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि चुनाव में चिकित्सकों की ड्यूटी लगी है। मरीजों को कुछ दिन परेशानी रहेगी, लेकिन यह व्यवस्था का हिस्सा है। दूसरी तरफ, आयुष के तहत आने वाले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ समेत 75 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। इससे जिला अस्पताल की आयुष विंग में लगने वाली ओपीडी भी नहीं लगेगी। यहां आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सक बैठते हैं। इन चिकित्सकों को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। यह लोग सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed