फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on youth in transaction, case against three

Meerut News: लेनदेन में युुवक पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा

Sun, 28 May 2023 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth in transaction, case against three
सरधना। शांति भंग के मामले में जमानत पर लौटे दबंग ने गांव के ही युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई सुभाष पुत्र धर्मवीर ने तहरीर में बताया कि गांव के ही दबंगों से रुपये के लेनदेन में कई साल से विवाद चल रहा है। शनिवार को वह अपने भाई राजकुमार पुत्र धर्म सिंह की बाइक पर सवार होकर गांव पाथौली दवाई लेने जा रहा था। श्मशान के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार संदीप, जितेंद्र पुत्र बृजभूषण व बृजराज ने हमला बोल दिया। उसके भाई संदीप का रस्सी से गला घोटकर मारने की कोशिश की गई। शोर सुनकर आवारा पशुओं को भगाने आए किसानों ने टॉर्च जलाई तो आरोपी उसके भाई को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि शुक्रवार को मारपीट करने पर पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया था। शाम को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिलने पर उसने बदला लेने के लिए हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed