फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack, firing, three injured entering the house

घर में घुसकर जानलेवा हमला, फायरिंग, तीन घायल

Sat, 13 Feb 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack, firing, three injured entering the house
घर में घुसकर जानलेवा हमला, फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन

दौराला। जीतपुर गांव में तीन युवकों ने एक घर में घुसकर युवती समेत तीन लोगों के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। हालांकि पीड़ित परिवार बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले।

जीतपुर गांव निवासी विकास ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने घर पर सोया हुआ था। इस दौरान गांव के ही गौरव, सौरभ, प्रदीप लाठी-डंडे लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर चाचा अमित व चचेरी बहन ज्योति भी आ गई और मारपीट का विरोध किया। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में तीनों घायल हो गए। पीड़ितों का शोर सुनकर ग्रामीण उनके घर की ओर दौड़े। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी, परंतु वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed