फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead rat found in mid-day meal in an inter college in Muzaffarnagar, nine children git sick

मुजफ्फरनगर: मिड-डे-मील में निकला मरा हुआ चूहा, नौ बच्चों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप

Tue, 03 Dec 2019 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Dec 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Dead rat found in mid-day meal in an inter college in Muzaffarnagar, nine children git sick
mid day meal - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के एक इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर प्राथमिक कक्षा के छात्र छात्राओं को दिए गए मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकलने के कारण नौ छात्रों की हालत बिगड़ गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत फिलहाल ठीक है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनता इंटर कॉलेज पचेंडा में कक्षा 6 के छात्रों को दिए गए मिड-डे मील में मरा हुआ चूहा निकला। मंगलवार दोपहर को मिड-डे मील बांटने वाली संस्था युवा कल्याण सेवा समिति की ओर से मिड-डे मील में दाल-चावल कॉलेज में भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dead rat found in mid-day meal in an inter college in Muzaffarnagar, nine children git sick
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को मिड-डे-मील देते हुए दाल में यह मरा हुआ चूहा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। जब तक दाल में मरा हुआ चूहा मिलने की जानकारी हुई तब तक 9 बच्चे और 1 शिक्षक मिड डे मील खाने लगे थे। 

बताया गया कि स्कूल में खाना खाने से शिक्षक मन्नू कुमार समेत नौ बच्चों की हालत बिगड़ गई। इनमें हंस(13), हर्ष (12), प्रशांत (11), आशू (13), अमन(11), हिमांशु (13), शिवम (12) सागर (11), देवांश (11) को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार के अनुसार सभी को जिला चिकित्सालय भिजवा कर उपचार करवाया। इस संबंध में डीएम ,एसडीएम, बीएसए और डीआईओएस को भी जानकारी दी गई। फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं। 

उधर, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग ने मौके पर जाकर मिड-डे-मील को जब्त उसके नमूने लिए हैं। सभी 9 बच्चों और शिक्षक को जिला चिकित्सालय में भेजकर दवाई और इंजेक्शन लगवा कर घर भेज दिया गया है। एसडीएम सदर नीरज मलिक ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed