{"_id":"62788eb2034baa7b741b4578","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या या आत्महत्या: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पिता ने कहा- मुझे लगा बेटा उसके साथ काम पर जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या या आत्महत्या: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पिता ने कहा- मुझे लगा बेटा उसके साथ काम पर जा रहा
Mon, 09 May 2022 09:16 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 May 2022 09:16 AM IST
सार
करनावल सरूरपुर संपर्क मार्ग पर आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। जिसकी सूचना लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में थाना क्षेत्र के करनावल सरूरपुर संपर्क मार्ग पर खेत में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने शव की शिनाख्त कराई। युवक की पहचान आकाश पुत्र सुरेंद्र निवासी सरूरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आकाश के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उसका बेटा ईंट-भट्ठे पर चचेरे भाई कुलदीप के साथ मिलकर ईंट ढुलाई का काम करता था। सोमवार तड़के गांव का ही एक युवक आकाश को घर से बुलाकर ले गया था। उन्हें लगा कि आकाश ईंट ढुलाई के लिए भट्टे पर जा रहा है। सुबह उसका शव मिलने की जानकारी हुई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जिसने जांच की और अहम साक्ष्य जुटाए। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन