फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of husband and wife found hanging inside the house in Saharanpur

Saharanpur: घर के अंदर फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

Tue, 11 Oct 2022 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Oct 2022 04:04 PM IST
सार

सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में शेखपुरा कदीम गांव में एक दंपती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
Dead body of husband and wife found hanging inside the house in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस, क्राइम न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में शेखपुरा कदीम गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर के अंदर पति और पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास  के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतारे। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम निवासी शुभम और उसकी पत्नी सोनम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दंपती के शव लटके की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीईओ प्रीति यादव मौके पर मौजूद हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed