फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of former head found on the road in suspicious condition

संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिला पूर्व प्रधान का शव

Sat, 23 Oct 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of former head found on the road in suspicious condition
संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिला पूर्व प्रधान का शव
विज्ञापन

मोदीपुरम। मोदीपुरम मैथना रोड पर सड़क के बीचोंबीच उलखपुर के पूर्व प्रधान का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंचौली थाना क्षेत्र के गांव उलखपुर निवासी पूर्व प्रधान मंगेश गुर्जर बाइक से मोदीपुरम गए थे। मोदीपुरम मैथना मार्ग से अपने गांव उलखपुर आ रहे थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे लोगों ने सूचना दी कि एक शव सड़क के बीचोंबीच पड़ा है। पल्लवपुरम पुलिस ने आकर जांच की। पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड के जरिये शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि मृतक की आंख के ऊपर चोट का निशान है। सड़क के बीचोबीच शव पड़ा था। खून बह रहा था और शव देखकर लग रहा था कि यह तीन-चार घंटे पुराना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक का एक बेटा और बेटी है। बेटा गांव में ही खेती करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed