फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Day by day robbing a woman hostage

दिन-दहाड़े महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट

Tue, 25 May 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Day by day robbing a woman hostage
दिन-दहाड़े महिला को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन

सरधना। कुलंजन गांव में सोमवार को पड़ोसियों की छत से मकान में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की। विरोध पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। बदमाश 83 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर ले गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात में तहरीर दी है।
कुलंजन गांव निवासी हाजी तैय्यब पुत्र शराफत के मकान पर सोमवार सुबह छोटे भाई फिरोज की पत्नी शबनम घर पर अकेली थी। तैय्यब के माता-पिता कुम्हारान में अपने बेटे के यहां गए हुए थे। शबनम ने बताया कि सोमवार सुबह 9:30 बजे पड़ोसी की मकान की छत के रास्ते दो बदमाश मकान में घुसे। उन्होंने उन्हें बंधक बनाते हुए सेफ की चाबी की मांग की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि बदमाश 83 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर लूटकर ले गए हैं। बदमाशों के जाने के बाद शबनम ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर हाजी तैय्यब व उसके पिता शराफत भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घायल महिला को नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। महिला शबनम चार माह की गर्भवती है जिससे हालत बिगड़ गई। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक से डीबीआर चोरी
परीक्षितगढ़। गांव खजूरी में अज्ञात चोरों ने जिला सहकारी बैंक का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर चोरी कर ली। सोमवार को बैंक कर्मियों के पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस थाने लौट आई। बाद में बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खजूरी स्थित जिला सहकारी बैंक में सोमवार सुबह जब कर्मचारी बैंक में पहुंचे तो मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बैंक प्रबंधक ब्रह्मपाल को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से जानकारी ली। प्रबंधक के अनुसार चोर चोरी करने में नाकाम रहे। वह सीसीटीवी की डीबीआर अपने साथ ले गए हैं जिससे उनकी पहचान न हो सके। बैंक प्रबंधक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed