फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughters took over the administrative reins and demonstrated their leadership abilities, no less than anyone else.

Meerut News: बेटियों ने प्रशासनिक कमान संभाल दिखाया नेतृत्व क्षमता का दम, नहीं किसी से कम

Mon, 06 Oct 2025 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Daughters took over the administrative reins and demonstrated their leadership abilities, no less than anyone else.
मिशन शक्ति अभियान के तहत मेधावी छात्राओं को बनाया एक दिन का अधिकारी, वैष्णवी को मिली डीएम की जिम्मेदारी
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बेटियों को सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए सोमवार को मेधावी छात्राओं को सांकेतिक रूप से एक दिन के प्रशासनिक अफसर की जिम्मेदारी दी गई। मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत मवाना के एएस इंटर कॉलेज की कक्षा-11 की छात्रा वैष्णवी सिंघल को एक दिन का डीएम बनाया गया। सीडीओ व तीनों एडीएम ने भी अन्य मेधावी छात्राओं को एक दिन के लिए अपनी कुर्सी सौंपी। बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई। पहले तो प्रशासिनक व्यवस्थाएं समझी, इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के निर्देश दिए।
मेधावी छात्राओं ने प्रशासनिक व्यवस्था समझी। फरियादियों की शिकायत सुनी और समाधान कराया। वैष्णवी ने हाल ही में इसके अलावा

विभाग समस्याओं पर दें ध्यान तो लोगों को डीएम दफ्तर आने की जरूरत नहीं पड़े :वैष्वणी
कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित इस विशेष अभियान में 10 वीं की परीक्षा में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप करने वाली वैष्णवी सिंघल को एक दिन का सांकेतिक डीएम बनाया गया। वैष्णवी ने डीएम ऑफिस में बैठकर फरियादियों की भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस और मुआवजे संबंधी समस्या सुनी और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय अधिकारी लोगों की समस्याओं पर समय रहते ध्यान दें और समाधान करा दें तो उन्हें डीएम दफ्तर तक आने की नौबत नहीं आएगी। वैष्णवी ने सभी बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन



मेधावी छात्राओं को मिली प्रशासनिक जिम्मेदारी
जनपद में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में मेधावी छात्राओं को बुलाकर एक दिन अपना प्रभार सौंपा। बराबर में बैठकर प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भी दी। फलावदा स्थित सूरजमल मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं की छात्रा शैली को एक दिन का सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी, मवाना स्थित किसान इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा आराध्या एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, नेडू, मवाना स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा मानसी को एडीएम सिटी बृजेश सिंह, खरखौदा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा मेधावी सानिया को एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी का सांकेतिक दायित्व मिला। इसके अलावा भी जिला स्तर की विभिन्न अन्य पद पर भी छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई, जिससे पूरे जिले में बेटियों को नेतृत्व के प्रति प्रेरित करने का एक व्यापक संदेश प्रसारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



अफसरों ने किया सेल्यूट, तो गदगद हो गई बेटियां

प्रशासनिक अफसरों ने मेधावी बेटियों को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मान किया। अफसरों ने एक दिन की अधिकारी बनाकर बेटियों को सेल्यूट दिया तो वह गदगद हो गई। साथ में आई परिवार के लोग भी गर्व महसूस कर रहे थे। डीएम डॉ. वीके सिंह ने वैष्णवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रा को प्रशासनिक व्यवस्था की बारीकियों से परिचित कराना और उनमें सामाजिक संवेदनशीलता उत्पन्न करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed