{"_id":"5e77ab358ebc3e76c60484ed","slug":"daughters-gave-shoulder-to-mother-s-meaning-meerut-news-mrt474900263","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने दिया मां को कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने दिया मां को कंधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा
बरूकी(बिजनौर)। पुत्री के घर आ रही महिला की मृत्यु होने के बाद जब सूचना पर भी पुत्र नहीं आया, तब महिला की चारों पुत्रियों ने अर्थी को कंधा दिया। चारों अर्थी को गांव से बाहर तक लेकर आईं।
ग्राम कालाखेड़ी निवासी स्वर्गीय छोटे लाल की पत्नी निर्मला देवी अपनी पुत्री रेखा पत्नी संजय गुप्ता के निवास पर ग्राम कुम्हेड़ा में रह रही थी। एक सप्ताह पूर्व निर्मला देवी को पैरालाइसिस हो गया था और उनकी स्थिति खराब हो गई थी। इस दौरान सूचना पर भी महिला का पुत्र गांव कालाखेड़ी से नहीं पहुंचा। रविवार सुबह निर्मला देवी ने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना भी निर्मला देवी के पुत्र को दी गई, लेकिन निर्मला देवी का पुत्र तब भी नहीं पहुंचा। निर्मला देवी की चारों पुत्रियां सीमा देवी ,उमा देवी ,रेखा देवी और गायत्री देवी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। चारों बेटियां रोते हुए मां की अर्थी को गांव से बाहर तक लेकर आई और उन्हें अंतिम विदाई दी। निर्मला देवी के दामाद संजय गुप्ता ने अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था की। संजय गुप्ता के पुत्र गौरव गुप्ता ने निर्मला देवी की चिता को मुखाग्नि दी।