फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daughter with lover then mother reached to complain to ADG

धर्मांतरण का मामला : मेरठ में प्रेमी के साथ बेटी, तो एडीजी से शिकायत करने पहुंची मां

Wed, 22 Dec 2021 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 22 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Daughter with lover then mother reached to complain to ADG
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में मिले प्रेमी युगल के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। लड़की की मां ने मेरठ में एडीजी से मिलकर आशंका जताई कि उसकी बेटी का जबरन धर्मांतरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन


सदर बाजार इलाके की 28 वर्षीय युवती 10 नवंबर को दूसरे समुदाय के 22 वर्ष के युवक के साथ कहीं चली गई थी। युवती की मां ने युवक को पहले से शादीशुदा बताते हुए अपहरण एवं धर्मांतरण कराने का आंदेशा जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस प्रेमी युगल को मुंबई से ले आई। पुलिस ने युवती के थाने में बयान कराए और फिर न्यायालय में भी 164 के बयान दर्ज कराए। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एडीजी आफिस पहुंची युवती की मां ने कहा कि उनकी बेटी को इतना डरा दिया गया है कि वह अपने ही परिवार से जान का खतरा जता रही है। महिला ने कहा कि आरोपी दूसरे समुदाय का होने के साथ ही शादीशुदा है।

यह भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई: छापा लगते ही कबाड़ियों में मची भगदड़, फॉर्च्यूनर समेत 16 लग्जरी गाड़ियों के इंजन

 
चौकी इंचार्ज की भूमिका पर उठाए सवाल

हिंदू जागरण मंच ने चौकी इंचार्ज की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि चौकी इंचार्ज ने शुरू से ही अधिकारियों से तथ्य छिपाए और आरोपी को बचाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जब युवक पहले से शादीशुदा है तो वह दूसरे समुदाय की युवती को लेकर कैसे चला गया। क्या उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं बनती। मुंबई से आने के बाद पुलिस ने युवती को आशा ज्योति केंद्र में नहीं रखा जबकि नियमानुसार वह वहीं रहनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed