{"_id":"6a87327fcc5753ba4f0306e3","slug":"daughter-gets-mother-murdered-by-lover-after-she-refuses-to-agree-to-the-marriage-meerut-news-c-72-1-mct1011-158067-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शादी से इंकार करने पर प्रेमी से कराई बेटी ने मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शादी से इंकार करने पर प्रेमी से कराई बेटी ने मां की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट- मुजफ्फरनगर और रुड़की के ध्यानार्थ
कविता हत्याकांड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सोमवार को बेटी अपनी मां को प्रेमी के साथ लेकर गई थी मंगलौर
कंकरखेड़ा में 15 वर्ष से किराए के मकान में रहा था अरविंद का परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा के नटेशपुरम निवासी अरविंद पंवार 15 वर्ष से कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहा है। 10 वर्ष पहले उसने कविता से शादी की थी। बेटी उन्नति भी अपनी मां के साथ आई थी। बेटी उन्नति ने सोमवार को पहले प्रेमी पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हेड़ा गांव निवासी आकाश चौहान के साथ मिलकर अपनी मां कविता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। दोनों ने शव रुड़की के मंगलौर में गंगनहर के किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने बुधवार को हत्या का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शादी करना चाहते थे, मगर कविता ने शादी कराने से इंकार कर दिया था। इसी कारण उसकी हत्या कर दी। आरोपी आकाश ने घटना को अंजाम देने के लिए दोस्त की कार ली थी। पुलिस आरोपी के दोस्त से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के ओली माजरा गांव निवासी अरविंद पंवार कंकरखेड़ा की एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह कंकरखेड़ा के नटेशपुरम में अंकुर कुमार के मकान में किराए पर रहते थे। अंकुर ने बताया कि अरविंद अपने परिवार के साथ दो महीने पहले किराए पर रहने के लिए आया था। परिवार में दंपती के अलावा एक बेटी थी। मकान मालिक के अनुसार, एक हफ्ते पूर्व उन्होंने मकान खाली कर दिया था।
वह वर्तमान में नटेशपुरम में ही एक दूसरे मकान में किराए पर रहे हैं। 17 अगस्त को अरविंद फैक्टरी से वापस घर आया था। यहां उसने पत्नी व बेटी को घर से गायब देखा था। उसने बेटी से फोन कर मामले की जानकारी ली। इस पर बेटी ने जवाब दिया कि वह मां को मनोना धाम दर्शन कराने के लिए लेकर जा रही है। 18 अगस्त को कविता का शव मंगलौर में गंगनहर के किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के उपरांत घटना में शामिल कविता की बेटी उन्नति और उसके प्रेमी आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि कविता उनके प्रेम के बीच अड़चन बन रही थी। इसी कारण उसकी हत्या कर दी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस की मामले को लेकर हर संभव मदद की जाएगी।
-- -- -- -- --
-आरोपी कर रहा था नर्सिंग को कोर्स
आरोपी आकाश चौहान उर्फ मोंटी दिल्ली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। परिवार में पिता रविंद्र चौहान उर्फ नीटू व एक बहन है। पिता किसान हैं। दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात उन्नति से हुई थी। कुछ दिन पहले उसने उन्नति के घर जाकर शादी करने की बात कही थी। मगर कविता शादी के पक्ष में नहीं थी। उसने शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद आकाश मौके से चला गया था। दो दिन पहले आकाश दिल्ली से अपने गांव आया था। गांव आने के बाद वह दोस्त की कार लेकर चला गया था। आरोपियों ने रुड़की में कविता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
-- -- -- -- -- -