फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Daroga Shot Case : Criminal Vinay Verma killed in police encounter in Meerut

मुठभेड़: मेरठ में एक घंटे तक धांय...धांय, बदमाश ने पुलिस पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, फिर जवाब में मिली मौत

Sun, 04 Feb 2024 12:25 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 04 Feb 2024 12:25 AM IST
सार

Meerut Encounter News : मेरठ में दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बताया गया कि इससे पहले बदमाश ने पुलिस पर चार गोलियां चलाईं थीं।

विज्ञापन
Daroga Shot Case : Criminal Vinay Verma killed in police encounter in Meerut
मृतक बदमाश और दरोगा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 दिन पहले चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह कसाना को गोली मारने वाले दो बदमाशों को शनिवार दोपहर कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल बरामदगी के दौरान चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाले बदमाश विनय वर्मा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में विनय वर्मा मारा गया। उसके दूसरे साथी माधवपुरम निवासी नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे फरार बदमाश सैनिक विहार निवासी अनुज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 23 जनवरी की रात कंकरखेड़ा में विवाह मंडप के बाहर से गाड़ी लूटकर भाग रहे बदमाशों का पुलिस से सामना हो गया था। एक बदमाश के पकड़े जाने पर उसके साथियों ने कंकरखेड़ा की हाईवे चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह के सीने में गोली मार दी थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। घटना को अंजाम देने में कंकरखेड़ा के जस्सू मोहल्ला निवासी विनय वर्मा, माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी निवासी नरेश सागर और सैनिक विहार निवासी अनुज का नाम सामने आया। शनिवार दोपहर को कंकरखेड़ा के खिर्वा से पु़लिस ने विनय वर्मा और नरेश सागर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

वहीं, पुलिस शाम को विनय को लेकर दायमपुर के जंगल में पिस्टल बरामद करने गई थी। विनय वर्मा ने झाड़ी में छिपाई गई पिस्टल उठाकर अचानक से पुलिस पर चार गोलियां चला दीं। एक गोली सिपाही सुमित के कंधे को छूती हुई निकल गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में दो गालियां विनय वर्मा को लगी। पुलिस ने उसे पहले अस्पताल फिर हायर सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा: बेडरूम में दी दर्दनाक मौत, कंबल में लपेटी लाश, 16 साल पहले लिए थे डिंपल के साथ फेरे

पुलिस बदमाश विनय को लेकर जंगल में पिस्टल बरामद करने गई थी। उसने झाड़ियों में छिपाई पिस्टल से फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में बदमाश मारा गया। दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीसरे बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: 
Meerut : चौकी इंचार्ज को गोली मारने वाला बदमाश ढेर, एक घंटे तक चली मुठभेड़, देखिए मौके का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed