एसएसपी ऑफिस के पास दरोगा की दबंगई, जमकर हुआ बखेड़ा, तीन तलाक से जुड़ा है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसएसपी ऑफिस के पास बुधवार को बुलंदशहर से पहुंचे दरोगा के दबंगई दिखाने पर बखेड़ा हो गया। मामला दंपती के बीच तलाक देने को लेकर जुड़ा था। ससुराल पक्ष ने तलाक देने से इंकार किया तो हंगामा हो गया। दोनों पक्ष ने एक- दूसरे पर आरोप लगा दिए। पुलिस के पहुंचने से पहले दरोगा महिला और उसकी मां वहां से निकल गए।
मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद का है। एक युवती का निकाह आठ माह पहले सिकंदराबाद में ही एक युवक से हुआ था। युवती ने अपने पति पर आरोप लगाकर तलाक लेने की बात कही। दोनों पक्ष की पंचायत भी बैठी। जिसके बाद युवती और उसकी मां को गाजियाबाद में तैनात दरोगा सादी वर्दी में अपनी प्राइवेट गाड़ी में लेकर कचहरी पहुंचे। वहीं, ससुराल पक्ष से ननदोई समेत कई लोग पहुंचे। पति पक्ष ने तलाक देने से इंकार कर दिया। जिस पर दरोगा आगबबूला हो गए। कचहरी से निकलकर दोनों पक्ष एसएसपी ऑफिस के सामने पहुंच गए। जहां पर युवती व उसकी मां ने ननदोई पर आरोप लगाने शुरू कर दिए।
वहीं, ननदोई ने दरोगा पर संगीन आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। दरोगा ने दोनों पक्ष पर दबंगई दिखाई। इसको लेकर वहां पर बखेड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें: होटल में महिला के साथ था दरोगा, अचानक हुआ कुछ ऐसा, तस्वीरें देखते रह जाएंगे आप
दरोगा कार में मां-बेटी को लेकर गया
हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन इससे पहले दरोगा युवती और उसकी मां को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस ने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली, जिसमें दरोगा दबंगई करते देखे गए। दरोगा का कहना कि है उनकी पोस्टिंग गाजियाबाद में है। दोनों पक्ष मेरे पास समझौते के लिये आए थे।
यह भी पढ़ें: तलाक... तलाक... तलाक कहकर फरार हो गया था पति, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
दरोगा मेरे बेटे जैसा है
पति पक्ष के अनुसार वह मुस्लिम हैं। पंचायत हो चुकी है। कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। इसके बावजूद दरोगा युवती और उनके परिवार की पैरवी क्यों कर रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। जिस पर युवती की मां चिल्लाने लगी और बोली कि दरोगा मेरे बेटे जैसा है। सात-आठ साल से दरोगा से पारिवारिक संबंध हैं। दरोगा मुझे मां और बेटी को बहन कहता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/