फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dalit society angry with consolidation department of removing the statue of Ravidas

मेरठ: दलित समाज ने चकबंदी विभाग पर रविदास की प्रतिमा हटाने का लगाया आरोप

Fri, 17 Dec 2021 01:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लावड़ 
अमर उजाला नेटवर्क, लावड़  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Dec 2021 01:25 PM IST
सार

समाज के लोगों ने चकबंदी विभाग पर मिलीभगत कर खसरा संख्या बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
dalit society angry with consolidation department of removing the statue of Ravidas
संत रविदास - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बिसौला गांव में बृहस्पतिवार देर रात चकबंदी विभाग पुलिस बल के साथ निर्माणाधीन रविदास मंदिर पर पहुंचे। पुलिस ने चबूतरा तोड़कर यहां लगी प्रतिमा को रात के अंधेरे में उखाड़ दिया और अपने साथ ले गई। शुक्रवार सुबह जब मामले की जानकारी हुई तो दलित समाज में रोष उत्पन्न हो गया। आरोप है कि चकबंदी विभाग ने मिलीभगत कर खसरा संख्या बदल दी। जबकि, यह जमीन गांव के किसान के नाम है।

विज्ञापन


सवा बीघा जमीन उसने रविदास मंदिर के लिए दान दे दी
गांव निवासी राय सिंह ने बताया कि खसरा संख्या 660 पर उसकी 28 बीघा जमीन है। जिसमें सवा बीघा जमीन उसने रविदास मंदिर के लिए दान दे दी। इस जमीन पर समाज के लोगों ने चबूतरा बनाकर भगवान रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी। बृहस्पतिवार देर रात चकबंदी विभाग ने इस जमीन को जल निगम की जमीन बताते हुए थाना इंचौली पर शिकायत की और पुलिस बल के साथ आधी रात को मौके पर पहुंचकर चबूतरा तोड़ प्रतिमा को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


जानकारी समाज के लोगों को हुई तो लोग इकट्ठा हुए
शुक्रवार सुबह जब मामले की जानकारी समाज के लोगों को हुई तो लोग इकट्ठा होकर निर्माणाधीन मंदिर पर पहुंचे। आरोप है कि पिछले कई साल से रायसिंह जिस जमीन पर बुवाई कर रहे थे, उस जमीन का चकबंदी विभाग ने खसरा संख्या बदलकर 604 कर दिया। जबकि, इस जमीन पर पिछले कई साल से उनका नलकूप लगा हुआ है, बैनामा उनके पास है और समिति में इस जमीन पर बांड बना हुआ है। इस बार दौराला चीनी मिल ने उनकी जमीन को किराए पर लेकर यहां क्रय केंद्र भी स्थापित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर सपा नेता अतुल प्रधान भी समाज के लोगों के बीच पहुंचे और जल्द सीओ चकबंदी से मिलकर मंदिर बनाने का आश्वासन दिया। समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि चकबंदी विभाग ने जमीन हड़पने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed